फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में शिखा प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलोई में विश्व एड्स दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। स्कूल प्रवक्ता रमेश कुमार ने बताया कि भाषण प्रतियोगिता में गांधी सदन की शिखा ने प्रथम, रिचा ने द्वितीय और झांसी सदन की शिवानी ने तृतीय स्थान हासिल किया। अहिंसा अथवा विरोधक हिंसा विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में स्वाति और नेहा ने प्रथम, संतोष ने द्वितीय और दीक्षा ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


प्रवक्ता रविंद्र कुमार की देखरेख में आयोजित क्विज प्रतियोगिता में सुभाष सदन ने प्रथम, गांधी सदन ने द्वितीय और झांसी सदन ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रविंद्र धीमान, राकेश कुमार, राजकुमार, रविंद्र कुमार, राजेश कुमार, अशोक कुमार, मंजीत सिंह, शिव कुमार, शशि कुमार, सुरेंद्रा शर्मा, मंजू बाला, अमन, रीना कुमारी, शिवानी, रमन कुमारी, मंजीत कौर, अनिका शर्मा, शकुंतला देवी, राजकुमारी और बाला रानी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें