हरोली(ऊना)। विधानसभा क्षेत्र हरोली के पूबोवाल गांव में मथुरा आई कैंप कमेटी की तरफ से पूबोवाल स्कूल में विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री बांटी गई। कमेटी के संयोजक और एनआरआई सतनाम सिंह मान के नेतृत्व में पाठ्य सामग्री वितरित की गई।
कमेटी के प्रधान संदीप सिंह मान ने बताया कि पहली से दूसरी के विद्यार्थियों को थ्री इन वन कॉपी, रेजर, शॉर्पनर, पेंसिल दी गई। दूसरी से पांचवीं के विद्यार्थियों को नोटबुक और पेन वितरित किए। छठी से आठवीं कक्षा के छात्रों को जमेटरी बॉक्स और नोटबुक बांटी गई। इस अवसर पर मुख्याध्यापक प्रेम लाल, तारा सिंह, ज्योति शर्मा, विकास कौंडल, बलविंद्र सिंह, पुष्पिंद्र सिंह, पूर्ण सिंह, चरणजीत सिंह, प्रणव वासुदेव सहित अन्य उपस्थित थे।