फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: दिवाली पर जिले में 51 अतिरिक्त जवान संभालेंगे सुरक्षा का जिम्मा

Fri, 06 Nov 2026 11:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। रविवार को दिवाली पर्व के मद्देनजर जिला ऊना में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। त्योहार के दौरान बाजारों में खरीदारी के लिए उमड़ने वाली भीड़, वाहनों की आवाजाही और देर शाम तक रहने वाली चहल-पहल को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा इंतजाम कड़े कर दिए हैं। जिले के संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में 51 अतिरिक्त पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। पुलिस का विशेष ध्यान बाजारों में व्यवस्था बनाए रखने, यातायात नियंत्रण और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने पर रहेगा।
विज्ञापन

पुलिस थाना सदर ऊना, मैहतपुर और पुलिस चौकी संतोषगढ़ के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया है। दिवाली पर बाजारों में लोगों की आवाजाही बढ़ने के साथ ही मुख्य सड़कों और खरीदारी के प्रमुख स्थलों पर यातायात का दबाव भी बढ़ने की संभावना है। ऐसे में पुलिस जवानों को कानून व्यवस्था के साथ यातायात सुचारु रखने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी और नियमित गश्त के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जाएगी।
ध्यान रहे कि बीती तीन नवंबर को पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने जिला के सभी पुलिस अधिकारियों, थाना और चौकी प्रभारियों के साथ बैठक की थी। बैठक में उन्होंने दिवाली के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। सभी थाना और चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क रहने, बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मुस्तैद रहने को कहा गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि दिवाली के दौरान बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ और देर रात तक जारी रहने वाली गतिविधियों को देखते हुए पुलिस की विशेष सतर्कता रहेगी। आमजन की सुरक्षा के साथ यातायात व्यवस्था बनाए रखना भी पुलिस की प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने लोगों से त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने, यातायात नियमों का पालन करने तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें