फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुगलैहड़ के छह विद्यार्थियों समेत 45 कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
45 Corona infected, including six pupils of the Googlahar School
विज्ञापन
ऊना। जिले में मंगलवार को घनारी तहसील के गुगलैहड़ के छह विद्यार्थियों समेत 45 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें 15 सोमवार की पेंडिंग आरटीपीसीआर रिपोर्ट और 30 मंगलवार को रैपिड एंटीजन टेस्ट में संक्रमित पाए गए हैं। जिले में कोरोना का कहर लगातार जारी है। लोग इससे बेपरवाह हैं और नियमों को ठेंगा दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार की पेंडिंग रिपोर्ट में गुगलैहड़ के छह विद्यार्थियों के अलावा पंडोगा का 30 वर्षीय युवक, सैंसोवाल की 73 वर्षीय बुजुर्ग, बाथू का 63 वर्षीय व्यक्ति, झंबर का 52 वर्षीय व्यक्ति, अंब के अथवां का 14 वर्षीय बच्चा, समनोली का 44 वर्षीय व्यक्ति, दौलतपुर का 13 वर्षीय बच्चा और पुबोवाल का 68 व्यक्ति कोरोना संक्रमित निकला है। रैपिड एंटीजन टेस्ट में मंगलवार को 198 सैंपल की जांच में 30 कोरोना संक्रमित निकले। इनमें छह कोरोना संक्रमित जिला मुख्यालय के साथ लगते सलोह गांव के हैं। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में हुए टेस्ट में नौ कोरोना संक्रमित निकले हैं।
स्वास्थ्य खंड बसदेहड़ा के आठ, हरोली स्वास्थ्य खंड के 10, गगरेट स्वास्थ्य खंड के दो, थानाकलां स्वास्थ्य खंड का एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित निकला है। सीएमओ ऊना डॉक्टर रमन कुमार शर्मा ने बताया कि मंगलवार को मिली रिपोर्ट में 45 कोरोना संक्रमित निकले हैं। सभी मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि नियमों का सख्ती से पालन करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतें। मास्क और दो गज दूरी को सख्ती से अपनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें