फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: दुलैहड़ में घर के पास लगाए अफीम के 423 पौधे पकड़े

Thu, 28 Mar 2024 01:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना टाहलीवाल पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। थाना टाहलीवाल पुलिस ने दुलैहड़ गांव में एक घर के पास अफीम की खेती का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से अफीम के 423 पौधे बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस ने रेखा देवी पत्नी कुलविंदर निवासी दुलैहड़ के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार टाहलीवाल पुलिस को बुधवार सुबह गुप्त सूचना मिली कि दुलैहड़ गांव में एक घर के पास बड़े स्तर पर अफीम की खेती की गई है। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस की टीम बताए गए स्थान पर पहुंची। वहां जाकर देखा गया कि घर के पास खेत में तैयार की गई क्यारियों में अफीम के पौधे लगे हुए हैं, जिन्हें तुरंत काटा गया और उनकी गिनती करने पर संख्या 423 पाई गई। पुलिस टीम ने सभी पौधे जब्त कर लिए। वहीं, बताया जा रहा कि अफीम के पौधे 80 प्रतिशत तक तैयार हो चुके थे। ऐसे में आरोपी बीते काफी समय से यह खेती कर रहे थे। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि मामले की जांच जारी है। क्षेत्र में नशे की बुराई को पनपने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें