फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने 260 वाहनों के चालान काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
नियमों की उल्लंघन पर 260 वाहनों के चालान काटे
विज्ञापन

मौके पर चालानों का निपटारा कर 30, 500 रुपये जुर्माने के रूप में वसूले
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ शिकंजा कस दिया है। पुलिस ने जिला भर में विभिन्न जगहों पर नाकेबंदी के दौरान यातायात नियमों की अवहेलना करने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत 260 वाहनों के चालान किए। इनमें से 199 वाहनों के चालानों का मौके पर निपटारा कर जुर्माने के रूप में 30, 500 रुपये का राजस्व जुटाया।
विज्ञापन

एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने 165 चालान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने , चार चालान बिना वाहन बीमा के वाहन चलाने पर, 32 चालान बिना सेफ्टी बेल्ट लगाए वाहन चलाने पर, 20 चालान बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने, आठ चालान अनाधिकृत क्षेत्र में वाहन पार्क करने पर, पांच चालान शराब के नशे में वाहन चलाने पर, सात चालान यातायात संकेतों की अवहेलना करने पर, तीन चालान दोपहिया वाहनों पर ट्रिपल राइडिंग करने और 16 चालान मोटर वाहन अधिनियम की अन्य धाराओं के तहत किए गए। इसके अलावा पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने पर पुलिस थाना अंब के तहत चार और पुलिस थाना हरोली के तहत पांच लोगों के चालान कर जुर्माने के रूप में 900 रुपये प्राप्त किए हैं। एसपी ने बताया कि पुलिस थाना गगरेट के तहत अवैध खनन करने पर एक वाहन का चालान खनन अधिनियम के तहत करके पुलिस ने जुर्माने के रूप में 4700 रुपये प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें