फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के खात्मे के लिए समाज करे सहयोग : डीएसपी

विज्ञापन
नशा - फोटो : Reuters
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना। नशा निवारण समिति ऊना की बैठक वीरवार को डीएसपी अशोक वर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नशा निवारण समिति के अध्यक्ष शिव कुमार, एसएचओ सदर सर्वजीत सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में प्रस्ताव पारित कर नशे के कारोबार को गैर जमानती अपराध की श्रेणी में लाने की मांग की गई। इसके लिए सरकार और पुलिस विभाग द्वारा किए जाने वाले प्रयास का नशा निवारण समिति समर्थन करेगी। नशा निवारण समिति के अध्यक्ष शिव कुमार ने कहा कि जिस प्रकार से पुलिस ने सतर्कता दिखाकर नशे को कुचलने के लिए काम किया है, उसमें और अधिक सफलता प्राप्त हो सकती है। यदि सरकार और पुलिस का आला विभाग नशे के अपराध को गैर जमानती बना दे। नशे के आरोपी का ट्रायल खत्म होने तक जमानत नहीं होनी चाहिए। पूरा ट्रायल जेल में रहकर आरोपी भुगते।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ने भी इस प्रकार का सख्त कानून बनाने की बात कही है। नशा निवारण समिति ऐसे कानून की का स्वागत करेगी। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को बचाने के लिए नशे पर सख्त कानून समय की मांग है। बैठक को संबोधित करते हुए डीएसपी अशोक वर्मा ने कहा कि नशा निवारण समिति के सदस्यों ने जो कानून सख्त बनाने की भावनाएं व्यक्त की हैं उसे उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नशे को खत्म करने के लिए समाज का सहयोग जरूरी है। इसके लिए हम सब को जागृत होना होगा। डीएसपी ने कहा कि समाज के सहयोग से नशे पर नकेल कसी जाएगी। बैठक में रोड सेफ्टी क्लब के अध्यक्ष डॉ. सुभाष शर्मा, खादी बोर्ड के निदेशक सागर भारद्वाज, नशा निवारण समिति के सदस्य और प्रेस क्लब के संगठन मंत्री राजीव भनोट, मोहित बेदी व नरेंद्र दुबे भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें