फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटोहड़ कलां में ठेके का विरोध

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना। उपमंडल अंब के कटोहड़ कलां में प्रस्तावित शराब के ठेके का महिलाओं ने विरोध जताया है। वीरवार को महिला मंडल की प्रधान कांता देवी की अध्यक्षता में महिलाएं एडीसी अरिंदम चौधरी को मिलीं।

विज्ञापन

उन्होंने ज्ञापन सौंप कर कटोहड़ कलां में प्रस्तावित शराब के ठेके को रद्द करने की मांग की। कहोहड़ कलां में ठेका न खुलने को लेकर बीजापुर की महिलाओं ने भी समर्थन किया। महिलाओं प्रशासन से मांग की कि कटोहड़ कलां में शराब का ठेका खोलने की अनुमति न दी जाए। महिला मंडल प्रधान कांता देवी ने कहा कि शराब का ठेका नियमों को ताक पर रखकर खोलने का प्रयास किया जा रहा है। ठेका के लिए जो जगह प्रस्तावित की हुई है, उसके एक ओर बस स्टैंड है और सामने स्कूल है। उन्होंने कहा कि ठेके का रद्द किया जाए। कांता ने कहा कि इससे पहले गांव से मात्र 2 किलोमीटर दूरी पर ही कुठियाड़ी में ठेका स्थापित किया गया है।

 

इसकी वजह से गांव की अधिकांश महिलाएं त्रस्त हैं। यदि यहां भी शराब का ठेका खोल दिया गया, तो महिलाओं के लिए बहुत परेशानी झेलनी पड़ेगी। इस अवसर पर यशपाल, सरोज कुमारी, सोनिका शर्मा, मधुबाला, मीना कुमारी, राज कुमारी, उर्मिला देवी, रीता, अंजू, कांता, सरोज कुमारी, कमला देवी, मीना कुमारी, पुष्पा देवी, उर्मिला देवी, तृष्ला देवी, शुक्ला देवी, कविता शर्मा, सोनाली शर्मा, नीलम कुमारी, उर्मिला, आरती, सुषमा देवी सहित दर्जनों महिलाएं उपस्थित रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें