फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोबिंद सागर झील में बनेगा वाटर स्पोर्ट्स पार्क

विज्ञापन
water sports - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ हलके की गोबिंद सागर झील में पर्यटन को विकसित करने के उद्देश्य से एसडीएम संजीव कुमार के नेतृत्व में जल क्रीड़ाओं की संभावनाओं को तलाशने के लिए तलाशी अभियान चलाया गया। एसडीएम संजीव कुमार ने टीम के साथ मंगलवार को गोबिंद सागर झील का जायजा लिया। इससे कुटलैहड़ क्षेत्र के गोबिंद सागर झील में भी सरकार के निर्देशानुसार पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा एडवेंचर वाटर स्पोर्ट्स की शुरूआत भी हो सकेगी।
विज्ञापन


वाटर स्पोर्ट्स शुरू होने से कुटलैहड़ क्षेत्र की जनता के लिए बड़ी उपलब्धि होगी। पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर भी कुटलैहड़ क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने की घोषणा कर चुके हैं। सरकार के निर्देशानुसार बंगाणा प्रशासन की टीम ने एसडीएम संजीव कुमार के नेतृत्व में गोविंद सागर झील का जायजा लिया। अगर ऐसा होता है तो कुटलैहड़ की जनता के साथ-साथ पर्यटक भी गोवा और अन्य राज्यों की भांति वाटर स्पोर्ट्स की रोमांचक खेलों का आनंद उठा सकेंगे। इससे कुुटैहड़ में पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा। इससे स्थानीय युवाओं को भी रोजगार के अवसर मिलेंगे। इस मौके पर एसडीएम संजीव कुमार, जिला वन अधिकारी यशुदीप सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें