फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंतपूर्णी में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब

विज्ञापन
crowed in Chintpurni - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चिंतपूर्णी (ऊना)। श्रावण अष्टमी मेले के दौरान चिंतपूर्णी में रविवार को श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर परिसर में दिनभर मां के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते ही रात को ही मंदिर के कपाट खोल दिए गए थे।

मईया के दर्शनों के लिए लगी श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रही। माता के दर्शनों के लिए दिनभर श्रद्धालु लाइनों में डटे रहे। पंजाब से आए श्रद्धालुओं के लिए दर्जनों जगह लंगरों की व्यवस्था की है। सहायक मेला अधिकारी एसडीएम अंब सुनील वर्मा ने बताया कि रविवार के दिन करीब 40 हजार श्रद्धालुओं ने माता चिंतपूर्णी के दरबार में शीश नवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम ने बताया कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रात को 12:15 बजे ही मंदिर के कपाट खोल दिए गए थे। उन्होंने कहा कि मेला सुचारू ढंग से चल रहा है । रविवार की छुट्टी के चलते सावन अष्टमी मेले में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। एसडीएम ने बताया कि मेले में अब तक करीब पांच लाख श्रद्धालुओं ने मां चिंतपूर्णी के दर्शन किए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें