फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्ति ने तोड़ी आईपीएच की मेन पाइपें

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भरवाई (ऊना)।
चिंतपूर्णी के बधमाणा गांव में एक व्यक्ति ने आईपीएच की मेन सप्लाई की पाइपें तोड़ डालीं। इससे पटियाल बस्ती की करीब 30 घरों में पानी की सप्लाई ठप हो गई है। पाइपें तोड़ने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि आईपीएच विभाग को इस बारे में सूचित करने के बावजूद आरोपी व्यक्ति के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। वहीं पानी के कनेक्शनों को भी अब तक नहीं जोड़ा जा सका है।

बधमाणा गांव की पटियाल बस्ती के लोगों में जगदीश चंद, होशियार सिंह, रमेश चंद, जन्म चंद, गुरजीत सिंह, धर्म सिंह, सूरम सिंह, इकबाल सिंह, बलवंत सिंह ने गांव के एक व्यक्ति पर आरोप लगाया कि उसने शनिवार को दिन के समय पानी की मेन सप्लाई के पाइप के साथ उनके घरों के 10 कनेक्शन तोड़ डाले। इस कारण अब उनके घरों के साथ अन्य 30 घरों में पानी की सप्लाई बंद है। ग्रामीणों का कहना है कि इस बारे में गांव के प्रधान और विभाग के जेई को भी जानकारी दी गई लेकिन मामले पर कार्रवाई करना तो दूर उस व्यक्ति से इस बारे में कोई जवाब तलब तक नहीं किया गया।
विज्ञापन


भरवाई आईपीएच के जेई अशोक कुमार का कहना है कि सूचना मिलते ही मौके पर गए थे। लोगों के प्राइवेट कनेक्शन टूटे हैं। जो कनेक्शन टूटे हैं या वे खुद या फिर गांव के प्रधान उनको पाइपों का सामान लेकर दे दें तो कनेक्शन जोड़ दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि लोग लिखित में शिकायत दें तो व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बधमाणा गांव की प्रधान वीना देवी ने कहा कि इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। यदि पानी की पाइपें टूटी हैं तो उन्हें जल्दी ठीक करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें