फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांगों की प्रतिभा से मंत्र-मुग्ध हुए श्रोता

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मैहतपुर (ऊना)।
लोअर देहलां स्थित विशेष बच्चों के आश्रय में रविवार को जनचेतना समारोह मनाया गया। इस समारोह में तहसीलदार ऊना नारायण चौहान ने अध्यक्षता की जबकि एक बैंक के पूर्व उपमहाप्रबंधक विनोद मल्होत्रा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मानवाधिकार संरक्षण प्रकोष्ठ एवं कल्याण परिसंघ के इस समारोह में विशेष बच्चों की प्रतिभा ने श्रोताओं को मंत्र-मुग्ध कर दिया। अधिवक्ता सुरेश ऐरी ने आश्रय को समाज का आश्रय बताया और कहा कि इसमें समाज के हर वर्ग की भागीदारी लाजमी है।

तहसीलदार ऊना नारायण चौहान ने इन विशेष बच्चों को ईश्वरीय अंश बताते हुए कहा कि इन पर परमात्मा की विशेष कृपा है, तभी तो यह सुनने और बोलने में अक्षम होने के बावजूद सामान्य बच्चों की तरह अपनी प्रतिभा दिखा पाते हैं। मुख्यातिथि विनोद मल्होत्रा ने कहा कि ऐसे संस्थानों के लिए इन दोनों का परस्पर सहयोग मिलना चाहिए। उन्होंने आश्रय जैसे संस्थान में ज्यादा लोगों को जोड़ने के सुझाव दिए।
विज्ञापन


चंडीगढ़ से प्रसिद्ध हार्टकेयर सेंटर के डॉ. दीपक पुरी ने उत्तर भारत में दिल की बीमारियों की वृृद्धि पर चिंता जाहिर कर कहा कि भारत में दिल के मरीजों की संख्या में भारी इजाफा हो रहा है। विशेष बच्चों ने पहाड़ी नृत्य, भंगड़ा और अन्य रोचक प्रस्तुतियां काबिले तारीफ रहीं। खेलों में राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करने वाले निशि एवं सरिता तथा राज्य स्तर पर अव्व्ल आंचल एवं रीनू और जिला स्तर पर उम्दा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कारों से नवाजा गया।
विज्ञापन


इस मौके पर साहित्यकार नरेंद्र निर्मोही, अधिवक्ता सुरेश ऐरी, शम्मी जैन, केपी सूद, राकेश नैययर, तरनजीत सिंह, जिप सदस्य पंकज सहोड़, अनुराधा ऐरी, शिवानी, शमशाद बेगम, राजरानी, रेणुका, मोनिका, पूनम, मोहित, नेहा, स्नेहलता, रीतू, संतोष, हरीश, जगमोहन, दलजीत मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें