अमर उजाला ब्यूरो
दौलतपुर चौक (ऊना)।
एमवीएम पब्लिक स्कूल डंगोह खास के तीन विद्यार्थियों ने द क्वेस्ट इंटेलिजेंस ओलंपियाड में गोल्ड मेडल जीतने में सफलता हासिल की है। प्रधानाचार्य आरसी त्यागी ने बताया कि 11 विद्यार्थी क्रमानुसार मुस्कान, सक्षम, पंकज, आरूष, शुभम, अर्णव, गौरी, नियति, सोबिया खातुम, तनिष, उदय शारदा ऑल इंडिया इंटर स्कूल फाइनल राउंड के लिए चयनित हुए हैं।
उन्होंने बताया कि स्कूल के प्रथम कक्षा के मुस्कान, तीसरी कक्षा के सक्षम और आठवीं के पंकज ने गोल्ड मेडल जीतकर स्कूल को गौरवान्वित किया है। उन्होंने विद्यार्थियों के बेहतर प्रदर्शन पर स्कूल स्टाफ और अभिभावकों को बधाई दी है।