4.88 grams of chitta recovered from the bike driver
ऊना। जिला मुख्यालय ऊना के पीर निगाह रोड में रेलवे फाटक के पास पुलिस ने बुधवार शाम को एक बाइक चालक से 4.88 ग्राम चिट्टा पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी केे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने बुधवार शाम पीर निगाह रोड में रेलवे फाटक के पास नाका लगाया हुआ था। इस बीच एक बाइक चालक आया। जिसे रुकने का इशारा किया गया। इस पर बाइक चालक बाइक मोड़कर भागने की कोशिश करने लगा। मोटरसाइकिल बंद होने के कारण वह रुक गया। पुलिस को देखकर बाइक चालक घबराया हुआ पाया गया।
जिस पर उसे दस्तावेज दिखाने के लिए कहा गया। बाइक के बॉक्स के अंदर से आरसी निकालते हुए टूल बॉक्स में एक माचिस की डिब्बी मिली। जिसमें चिट्टा रखा हुुआ था। आरोपी की पहचान 27 वर्षीय संजीव कुमार निवासी जलग्रा तहसील व जिला ऊना के रूप में हुई। डीएसपी मुख्यालय कुलविंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी से पता लगाया जा रहा है कि बरामद चिट्टा कहां से लाया गया और कहां ले जा रहा था।