फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना से ऊना के 399 बच्चों को मिला लाभ

Thu, 10 Sep 2026 07:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत ऊना जिला में अब तक 399 पात्र बच्चों को लाभान्वित किया गया है और उन पर 4.99 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए गए हैं। वहीं, वित्त वर्ष 2026-27 में इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना के तहत 2,267 लाभार्थियों को 3.26 करोड़ रुपये से अधिक, मुख्यमंत्री शगुन योजना के तहत 335 पात्र परिवारों को 1.03 करोड़ रुपये से अधिक तथा मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 283 पात्र परिवारों को 1.44 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता प्रदान की गई है।
विज्ञापन

यह जानकारी उपायुक्त ऊना जतिन लाल की अध्यक्षता में एनआईसी कक्ष में आयोजित 22वीं जिला स्तरीय निगरानी एवं समीक्षा बैठक में दी गई। बैठक में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक कल्याण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी ऊना हरीश मिश्रा ने योजनावार प्रगति की जानकारी दी। उपायुक्त ने बैठक में मिशन शक्ति, वन स्टॉप सेंटर, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, मुख्यमंत्री शगुन योजना, इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना, विधवा पुनर्विवाह योजना, मिशन वात्सल्य, पोषण अभियान तथा मुख्यमंत्री सुख आश्रय आवास योजना सहित अन्य योजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा की गई।उपायुक्त जतिन लाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी तरीके से पहुंचाया जाए। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन की नियमित निगरानी करने तथा जमीनी स्तर पर इनकी प्रभावशीलता सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में एडीसी ऊना इशांत जसवाल, डीएसपी हेमराज वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी हरीश मिश्रा, जिला बाल संरक्षण अधिकारी कमलदीप सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें