394 challan on breaking traffic rules
ऊना। पुलिस ने जिले में अलग-अलग जगह नाकेबंदी कर यातायात नियम तोड़ने पर 394 गाड़ियों के चालान काटे। पुलिस ने 394 में से 352 चालानों का मौके पर निपटारा करके जुर्माने के रूप में 94,400 रुपये प्राप्त किए।
पुलिस ने 63 चालान बिना हेल्मेट के वाहन चलाने, 88 चालान बिना सेफ्टी बेल्ट के वाहन चलाने, 31 चालान बिना लाइसेंस के वाहन चलाने, 25 चालान खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाने, एक चालान यातायात संकेतों की अवहेलना पर, तीन चालान बिना बीमा के वाहन चलाने पर, सात चालान अनाधिकृत स्थान पर वाहन पार्क करने पर, 13 चालान दोपहिया वाहन पर ट्रिपल राइडिंग करने पर, 75 चालान ओवर स्पीड से वाहन चलाने पर व 88 चालान मोटर वाहन अधिनियम की अन्य धाराओं के तहत किए गए हैं।
सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने पर 24 लोगों के चालान करके जुर्माने के रूप में 1750 रुपये प्राप्त किए। इसके अलावा अवैध खनन करने पर दो वाहनों के चालान करके जुर्माने के रुप में 25 हजार रुपये प्राप्त किए। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने पर 13 लोगों के चालान करके 2900 रुपये जुर्माने वसूला गया।