स्वास्थ्य केंद्र धुसाड़ा में पोलियो की खुराक पिलाते हुए।
- फोटो : Una
जोल (ऊना)। स्वास्थ्य केंद्र धुसाड़ा में बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। सबसे पहले पंचायत प्रधान और आशा वर्कर नीरू बाला ने लोगों को बीमारी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पोलियो संक्रामक बीमारी है।
यह बीमारी बच्चे के किसी भी हिस्से को कमजोर करती है। पोलियो लाइलाज है। इसका लकवा ठीक नहीं हो सकता। दवाई ही इस बीमारी का उपाय है। इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता राज रानी, अलका, रेशम बेगम, वीना कुमारी, मीरा देवी और जस्सल युवा क्लब के सदस्य शुभम जस्सल मौजूद रहे। -संवाद