फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क न पहनने पर 34 लोगों के चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। कोरोना महमारी के चलते पुलिस ने जिले में बिना मास्क के घूमने वाले लोगों पर शिकंजा कस दिया है। पुलिस ने विभिन्न जगहों पर सार्वजनिक स्थान पर मास्क न पहनने पर 34 लोगों के चालान कर 20000 रुपये जुर्माना वसूला है। इसके अलावा पुलिस ने यातायात के नियमों की अवहेलना करने पर 326 वाहनों के चालान किए हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने 326 में से 275 वाहनों के चालानों का मौके पर निपटारा करके जुर्माने के रूप में 47800 रुपये प्राप्त किए हैं। 326 वाहनों के चालानों की पुष्टि एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने की है। एसपी ने बताया कि पुलिस ने 54 चालान बिना हेलमेट के वाहन चलाने पर, 76 चालान बिना सेफ्टी बेल्ट के वाहन चलाने पर, 21 चालान बिना लाइसेंस के वाहन चलाने पर, 10 चालान खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर, सात चालान यातायात के संकेतों की अवहेलना करने पर, एक चालान बिना बीमा के वाहन चलाने पर, नौ चालान अनाधिकृत स्थान पर वाहन पार्क करने पर, 10 चालान दोपहिया वाहन पर ट्रिपल राइडिंग करने पर, 46 चालान ओवर स्पीड से वाहन चलाने पर तथा 92 चालान मोटर वाहन अधिनियम की अन्य धाराओं के तहत किए गए हैं। इसके अलावा सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने पर एक व्यक्ति का चालान करके जुर्माने के रूप में 100 रुपये प्राप्त किए गए। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि अवैध खनन करने पर एक वाहन का चालान करके जुर्माने के रुप में 4800 रुपये वसूले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें