फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस से बिना पंजीकरण प्रवेश कर रहे दो युवक पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। पंजाब और हिमाचल की सीमा पर सख्ती बढ़ गई है। बिना पंजीकरण प्रवेश करने वालों पर पैनी नजर रखी जा रहा है। निजी वाहनों और बसों का निरीक्षण कर बाहरी राज्यों से आए लोगों के पास चेक किए जा रहे हैं। शनिवार को बाहरी राज्यों से आ रही बसों के निरीक्षण के दौरान ऐसे ही दो लोग पुलिस ने पकड़े हैं। इन दोनों ने पंजीकरण नहीं करवाया था। इन दोनों का पंजीकरण नाके पर तैनात स्टाफ ने किया। इसके बाद सभी यात्रियों पंजीकरण चेक करने के बाद ही बस को बैरियर से रवाना किया। उधर, शनिवार को बाजार बंद होने से सन्नाटा छाया रहा। इस दौरान सड़कों पर लोगों की आवाजाही भी कम दिखी।
विज्ञापन

बाजार में मात्र सब्जी की दुकानें खुली। बैरियर पर तैनात पुलिस कर्मी पंजाब से आ रहे वाहन चालकों से पंजीकरण को लेकर पूछताछ करते नजर आए। इस दौरान होशियारपुर पंजाब से प्रदेश में आने वालों की संख्या लगभग न के बराबर थी। यहां तक कि रोडवेज की बसों में भी इक्का दुक्का यात्री ही यात्रा कर रहे हैं। प्रदेश की सीमा पर शिक्षक बसों में आ रहे यात्रियों सहित निजी वाहनों में प्रदेश की सीमा में प्रवेश कर रहे लोगों का पंजीकरण कर रहे हैं। अमृतसर से चिंतपूर्णी रुट पर रोडवेज की बस के परिचालक ने बताया कि प्रतिदिन मात्र कुछ ही लोग बसों में यात्रा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें