अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। कुटलैहड़ युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी ने सोमवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया। अध्यक्ष नीरज ठाकुर ने प्रदेश युकां अध्यक्ष मनीष ठाकुर की स्वीकृति के बाद कार्यकारिणी की घोषणा की।
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के सचिव विवेक शर्मा ने सभी नए पदाधिकारियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों के लिए कुटलैहड़ में युवाओं की टीम तैयार हो गई है। टीम हर वक्त भाजपा की जन विरोधी नीतियों का विरोध करेगी। गांव-गांव में कांग्रेस का प्रचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 7 मार्च को धर्मशाला में राहुल गांधी की रैली में कुटलैहड़ से ज्यादा से ज्यादा लोग भाग लेने के लिए जाएंगे। नीरज ठाकुर ने बताया कि कुटलैहड़ युवा कांग्रेस की नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष की जिम्मेवारी विवेक शर्मा, विक्की कौशल, जीवन सोनी, ज्योति सिंह और बमन शर्मा को दी गई है।
इसके अलावा महासचिव की जिम्मेवारी जसपाल, शाम सिंह, राज कुमार, राकेश कुमार, अवतार, अश्वनी बग्गा, दीपक कुमार, अमन दरोच, सुखविंद्र सिंह, राहुल देव, अमन कुमार, विकास कौशल, नीरज राणा, अजय दरोच, रवि ठाकुर, भूपिंद्र विनय, फतेह सिंह, प्रदीप सिंह, अरुण कुमार, जितेंद्र शर्मा, गुरवचन सिंह व अनिश शर्मा को दी गई है। नीरज ने बताया कि सचिव के रूप में सुमित पूरेवाल, अंकित, विक्की, संजीव धीमान, जितेंद्र सिंह, दीपक धीमान, फरीद मोहम्मद, अंकित मान, अमित शर्मा, नरेश शर्मा, मुनीष कुमार, अनिल सिंह, जोगिंद्र सिंह, मलकीत, जसवंत सिंह, जॉनी, विजय, रोहित, लवकेश राणा, अजय, सचिन शर्मा, मोहित शर्मा, जीवन कुमार व दीपक शर्मा को मनोनीत किया है। कुटलैहड़ युवा अध्यक्ष ने नए युवाओं को कुटलैहड़ युवा की टीम में शामिल करने की अनुमति देने पर प्रदेशाध्यक्ष मुनीष ठाकुर का आभार जताया है।
उन्होंने कहा कि सभी युवाओं के सहयोग से कुटलैहड़ युवा कांग्रेस और कांग्रेस को मजबूत किया जाएगा। आने वाले लोकसभा चुनावों में युवा कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार की जीत में अहम भूमिका निभाएंगे।