फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9 नवंबर को जरूर करें मतदान: एसडीएम

विज्ञापन
- फोटो : self
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना।
कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत कुरियाला और ऊना निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत झोड़ोवाल मतदान केंद्रों में स्वीप के अंतर्गत मतदाता जागरूकता शिविर लगाया गया। कुरियाला मतदान केंद्र में आयोजित जागरूकता शिविर की अध्यक्षता निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम बंगाणा संजीव धीमान जबकि झोडोवाल मतदान केंद्र निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम ऊना पृथीपाल सिंह ने की। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटक से भी ग्रामीणों को मतदान के महत्व के बारे में बताया।

एसडीएम ऊना पृथीपाल सिंह ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए आगामी नौ नवंबर को सभी मतदाता अधिक से अधिक संख्या में मतदान केंद्र पहुंच कर अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें। उन्होंने कि हमारे देश के संविधान ने प्रत्येक बालिग नागरिक को मतों से अपनी मनपसंद सरकार चुनने का अधिकार दिया है।
विज्ञापन


इसका उन्हें बढ़चढ़ कर इस्तेमाल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आगामी नौ नवंबर के दिन को एक उत्सव की तरह मनाएं तथा लोकतंत्र की जीत के लिए प्रत्येक मतदाता अपने मताधिकार इस्तेमाल अवश्य करें। कुरियाला में निर्वाचन अधिकारी और एसडीएम बंगाणा संजीव धीमान ने कहा कि महिलाएं आज समाज के हर क्षेत्र में आगे बढ़ी है।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में भी बढ़-चढ़कर न केवल अपने मतदान केंद्र बल्कि पूरे जिला में एक आदर्श प्रस्तुत करेंगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी आईसीडीएस रंजीत सिंह, बीडीओ बंगाणा शिव राम, बीडीओ ऊना अश्मिता ठाकुर, एपीआरओ राजेश जसवाल, युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की युवा संयोजिका सुमन लता, परमजीत सिंह, सुमन कुमारी, अश्वनी कुमार, दर्शना देवी, कांता देवी, कमलेश राणा, बाला रानी, सुनीता, मंजीत कौर, रविंद्र सैनी, ऊषा रानी, नीलम, सुनील कुमार, अर्चना शर्मा, मोनिका देवी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें