फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वाधिक महिला मतदान वाले पोलिंग स्टेशन चिन्हित

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शशिभूषण पुरोहित
विज्ञापन

ऊना।
जिला के चार विधानसभा क्षेत्रों में चार बूथ ऐसे हैं जहां प्रत्याशियों के सियासी भविष्य की कमान महिलाएं संभालती रही हैं। जिला प्रशासन ने इन बूथों को चिन्हित कर जिला की महिलाओं को उत्साहित करने के लिए इन्हें रोल मॉडल की तरह प्रचारित करना शुरू किया है।

पिछले विधानसभा चुनावों के आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो चिंतपूर्णी विस के तलवाल, गगरेट के लोहारली, हरोली के बढेड़ा तथा ऊना सदर के फतेहवाल ऐसे पोलिंग स्टेशन हैं जिनमें महिलाओं ने उत्साह से मतदान किया है। इसी ट्रेंड के मद्देनजर जिला प्रशासन इन बूथों को आदर्श बूथ के तौर पर चिन्हित कर प्रचार का हिस्सा बनाया है। आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो तलवाल में 338 महिला वोटर हैं जहां पिछली चुनाव में 88.76 महिलाओं ने मतदान किया।
विज्ञापन


वहीं, 241 महिलाओं वाले लोहारली बूथ पर महिलाओं की मतदान प्रतिशतता 88.3 प्रतिशत रही है। जबकि 221 महिलाओं वाले हरोली के बढेड़ा में सर्वाधिक 94.12 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया। इसी तरह फतेहवाल भी 93.88 प्रतिशत महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन


इसके साथ ही जिला निर्वाचन विभाग ने सर्वाधिक पुरुष मतदाताओं वाले बूथ भी चिन्हित किए हैं। इनमें चिंतपूर्णी का कुठेड़ा 80.51 प्रतिशत, गगरेट का दवाली 88.31 प्रतिशत, हरोली का पालकवाह 69 प्रतिशत, ऊना का फतेहवाल 93.88 प्रतिशत, कुटलैहड़ का टक्का 87.63 प्रतिशत शामिल हैं। उपायुक्त विकास लाबरू का कहना है कि जिला में 69.34 प्रतिशत पुरुषों के मुकाबले 78.38 प्रतिशत महिलाओं ने पिछले चुनावों में मतदान किया था। लिहाजा महिलाओं को और ज्यादा प्रोत्साहित करने के लिए चिन्हित बूथों को आदर्श बूथ के तौर पर प्रचारित किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें