फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला वर्ग में संतोष बनी चेस चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। ऊना इंडोर स्टेडियम में हिमाचल प्रदेश शतरंज संघ के सौजन्य से चल रही शतरंज प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। शतरंज मुकाबले में महिला वर्ग में संतोष कुमारी ने पहला स्थान प्राप्त किया। हमीरपुर से केमी ने दूसरा, काश्वी ठाकुर ने तीसरा और चाहत ने चौथा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग के फटाफट मुकाबले में डीपीएस हिमाचल जोन की चाहत पहले, हमीरपुर की केमी दूसरे, डीपीएस हिमाचल जोन की अदिति नाग ने तीसरा और नैना देवी ने चौथा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

महिला वर्ग के सीनियर मुकाबले में काश्वी ठाकुर और अदिति नाग ने छोटी उम्र में एक नया रिकॉर्ड बनाया है। पुरुष वर्ग के अंडर-25 में डीपीएस हिमाचल जोन के लक्षित राणा ने पहला, शिमला के रोमित वर्मा ने दूसरा, कुल्लू के इल्यास खान को तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-25 लड़कियों के वर्ग में संतोष कुमारी ने पहला, डीपीएस की चाहत ने दूसरा, बिलासपुर की शिवाली शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया। पुरुष वर्ग के अंडर-13 में शिमला के सूर्यांश वर्मा ने पहला, देवग्या ने दूसरा, बिलासपुर के आदित्य गर्ग ने तीसरा स्थान स्थान हासिल किया। अंडर-13 लड़कियों के वर्ग में आकांक्षा ने पहला, डीपीएस हिमाचल जोन की काश्वी ठाकुर ने दूसरा व श्रेया गुलेरिया तीसरे स्थान पर रही। इसके अलावा अर्श वर्मा, दक्ष सूद, शिमला से चिन्मय मेहता, हमीरपुर से दुष्यंत सिंह, डीपीएस हिमाचल जोन से आयुष कौशल को प्रोत्साहन पुरस्कार दिए गए।
इस मौके संघ के उपाध्यक्ष सौरव सेखड़ी, सचिव सुदर्शन कुमार, डीपीएस से रवि कौशल, शिमला से संजीव ठाकुर एवं समाजसेवी वीरेंद्र सूद ने विशेष रूप से शिरकत की। प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें