फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मां चिंतपूर्णी के दरबार में 30 हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

Mon, 06 Apr 2026 07:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
माता चिंतपूर्णी मंदिर माता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु।संवाद
विज्ञापन
रविवार को भारी संख्या में मंदिर पहुंचे श्रद्धालु, व्यवस्था संभालने खुद मैदान में उतरे मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चिंतपूर्णी/भरवाईं (ऊना)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में रविवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो हो गई। तड़के करीब साढ़े तीन बजे मंदिर के कपाट खोल दिए गए थे। सुबह करीब दस बजे तक मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की संख्या सामान्य रही और दर्शन व्यवस्था बिना किसी रुकावट के चलती रही, लेकिन इसके बाद अचानक हालात बदल गए।

दोपहर बारह बजे तक मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी। देखते ही देखते मंदिर परिसर और मुख्य मार्गों पर श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। दोपहर तक करीब 30 हजार श्रद्धालु माता रानी के दरबार में माथा टेक चुके थे। भीड़ लगातार बढ़ती देख मंदिर प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए और तत्काल अतिरिक्त व्यवस्थाएं करनी पड़ीं।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर स्वयं मंदिर परिसर में पहुंच गए। उन्होंने मौके पर मौजूद कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए तथा पूरे समय व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे।
विज्ञापन


मंदिर अधिकारी के निर्देशों के बाद परिसर में किसी भी श्रद्धालु को बैठने की अनुमति नहीं दी गई। इसके अलावा भीड़ को नियंत्रित करने और आवाजाही में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए मंदिर परिसर में फोटोग्राफी पर भी रोक लगा दी गई। प्रशासन की इस सख्ती का असर भी दिखा और श्रद्धालुओं की लाइन लगातार आगे बढ़ती रही। मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं का कहना था कि दोपहर के समय भीड़ काफी अधिक हो गई थी और कुछ समय के लिए ऐसा लगा कि दर्शन में लंबा इंतजार करना पड़ेगा, लेकिन मंदिर प्रशासन ने समय रहते व्यवस्थाएं संभाल लीं।

माता चिंतपूर्णी मंदिर माता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु।संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें