कुटलैहड़ विस क्षेत्र के थानाकलां में खेल महाकुंभ के दूसरे चरण का शुभारंभ करते पूर्व मंत्री वीरे
थानाकलां में सांसद खेल महाकुंभ 3.0 के दूसरे चरण का आगाज
वीरेंद्र कंवर ने किया कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ
कबड्डी के पहले मुकाबले में मदनपुर विजेता
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ विस क्षेत्र के थानाकलां में सांसद खेल महाकुंभ 3.0 के दूसरे चरण का शनिवार को आगाज हुआ। पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसमें 24 टीमों के 288 खिलाड़ियों ने भाग लिया। कुटलैहड़ की विभिन्न पंचायतों से खिलाड़ी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान कबड्डी, वॉलीबाल, एथलेटिक्स और कुश्ती स्पर्धा होगी।
पहले दिन कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में उत्साह और जोश देखने को मिला। खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों का नेतृत्व करते हुए अपनी कुशलता और रणनीति का प्रदर्शन कर रहे हैं। पहला मुकाबला मदनपुर और मलांगड के बीच खेला गया। मदनपुर ने मुकाबले में 60 अंक बनाए। जबकि मलांगड 38 अंक ही बना पाया। मदनपुर टीम प्रतियोगिता का विजेता बना।
वीरेंद्र कंवर ने कहा कि खेल शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक विकास और सामाजिक समरसता में भी योगदान देते हैं। यह आयोजन युवा खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर है। उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन से खेलने के लिए प्रोत्साहित किया।