ऊना। बाल विकास परियोजना हरोली के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सात और सहायिकाओं के 21 रिक्त पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन सादे कागज पर भरकर 10 अगस्त सायं पांच बजे तक बाल विकास परियोजना कार्यालय हरोली में जमा करवा सकते हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आंगनबाड़ी केंद्र भदसाली हरिजन बस्ती, भुलिया मोहल्ला भदसाली, कुठार बीत-2, हरिजन बस्ती-1 पूबोवाल, ब्राह्मण मोहल्ला गोंदपुर जयचंद, हरोली-2 और खत्री बस्ती पंजावर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का 1-1 पद भरा जाएगा। वहीं, आंगनबाड़ी केंद्र लोहार मोहल्ला बाथड़ी, ब्राह्मण मोहल्ला सिंगा, विदडवाल, भांडीवारा-2, पंजुवाना-1, मकोडगढ़, वर्तमान लोअर बढ़ेड़ा, लोहार मोहल्ला बढ़ेड़ा, अपर पालकवाह, सैंसोवाल, धर्मपुर लोअर, मिश्रा मोहल्ला दुलैहड़, ब्राह्मण मोहल्ला हीरानगर, गोंदपुर जयचंद-3, ब्राह्मण मोहल्ला गोंदपुर जयचंद, राजपूत तरखान मोहल्ला गोंदपुर जयचंद, खरोइया मोहल्ला पंडोगा, अटावा मोहल्ला पंडोगा, अपर भदसाली, हीरा-1 और धनारू मोहल्ला ललड़ी में सहायिकाओं का 1-1 पद भरा जाएगा। सीडीपीओ हरोली शिव सिंह वर्मा ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास निर्धारित की गई है। प्रार्थी की आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। अभ्यर्थी संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के सर्वे क्षेत्र का निवासी होना चाहिए। प्रार्थी के परिवार की वार्षिक आय 50 हजार से अधिक नही होनी चाहिए।