फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बसाल उपमंडल में 25 करोड़ से सुधरेंगी 28 किमी लंबी सड़कें

Sat, 14 Nov 2026 12:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
नारी (ऊना)। लोक निर्माण विभाग के उपमंडल बसाल के तहत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अंतर्गत करीब 25 करोड़ रुपये की लागत से तीन प्रमुख सड़कों का सुधारीकरण किया जा रहा है। इन सड़कों की कुल लंबाई 28 किलोमीटर है। इस परियोजना से कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की 12 पंचायतों के 16 गांवों की लगभग 30 हजार आबादी को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी। बरसात के दौरान सड़कों को होने वाले नुकसान से बचाने के लिए दोनों किनारों पर पक्के नालों का निर्माण भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

पिछली बरसात में अत्यधिक बारिश और पानी की उचित निकासी न होने के कारण कई स्थानों पर सड़कें, पुलियां और डंगे क्षतिग्रस्त हो गए थे। अब इन सड़कों के सुधारीकरण के साथ-साथ सड़क संरचना को मजबूत बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
सड़कों को मजबूती प्रदान करने के लिए सीमेंट ट्रीटेड बेस तकनीक अपनाई जा रही है। साथ ही डंगों और नालियों का निर्माण किया जा रहा है ताकि बरसाती पानी की निकासी सुचारु रहे और सड़कें लंबे समय तक टिकाऊ बनी रहें।
विज्ञापन

बटूही से मोहल्ला तरखाना तक 500 मीटर लंबे संपर्क मार्ग का निर्माण 55 लाख रुपये की लागत से किया जा रहा है। इससे करीब 600 लोगों को सुविधा मिलेगी, जिसमें स्कूली बच्चों को आवागमन में राहत और ग्रामीणों को अपनी फसलों की देखभाल व पशुओं तक पहुंचने में आसानी शामिल है। इसके अलावा बसाल-धमांदरी सड़क के सुधारीकरण पर करीब साढ़े नौ करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। सड़क के दोनों ओर नालों का निर्माण किया जा रहा है, ताकि बारिश के दौरान पानी की निकासी बेहतर हो सके और सड़क को क्षति न पहुंचे।
लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता विशाल कुमार ने बताया कि तीन प्रमुख सड़कों का निर्माण आधुनिक तकनीक से किया जा रहा है। विभाग का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत और बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध करवाना है। स्थानीय निवासियों ने सड़क सुधार कार्यों के लिए शासन और प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन


परियोजना के तहत किए जा रहे कार्य
त्यूड़ी से धमांदरी वाया बंदोली : 10 किमी सड़क का सुधार।
बसाल पुली से नंगल सलांगड़ी : 10 किमी सड़क का सुधार।
अंबेड़ा से धमांदरी: आठ किमी सड़क का सुधार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें