फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: चिंतपूर्णी मंदिर में 25 हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

विज्ञापन
माता चिंतपूर्णी मंदिर में दर्शनों के लिए कतारों में खड़े होकर इंतजार करते हुए श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
दर्शन के लिए चार घंटे इंतजार, डीसी जतिन लाल ने परिवार सहित की पूजा-अर्चना
विज्ञापन

क्रॉसर: लुधियाना धर्मशाला तक पहुंचीं दोहरी कतारें, आधा घंटा पहले खोले कपाट

संवाद न्यूज एजेंसी

चिंतपूर्णी (ऊना)। रविवार को माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में 25 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने माथा टेका। छुट्टी के चलते सुबह से ही मंदिर में भीड़ उमड़ पड़ी। दर्शनों के लिए लगी दोहरी कतारें लुधियाना धर्मशाला तक पहुंच गईं। श्रद्धालुओं को माता रानी के दर्शन के लिए करीब चार घंटे इंतजार करना पड़ा।
जिला उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने भी परिवार सहित मंदिर में पूजा-अर्चना कर माता रानी का आशीर्वाद लिया और परिवार व जनता की सुख-समृद्धि की कामना की।
शनिवार शाम से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ने लगी थी। भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने रविवार सुबह साढ़े तीन बजे ही कपाट खोल दिए, जबकि सामान्य तौर पर सुबह चार बजे कपाट खोले जाते हैं। पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों से पहुंचे श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए दर्शन के लिए कतारों में खड़े रहे। दिनभर मंदिर परिसर और चिंतपूर्णी बाजार में भी चहल-पहल बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने बताया कि रविवार को 25 हजार से अधिक श्रद्धालु माता के दरबार में पहुंचे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिर के कपाट आधा घंटा पहले खोल दिए गए थे।

माता चिंतपूर्णी मंदिर में दर्शनों के लिए कतारों में खड़े होकर इंतजार करते हुए श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें