फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: क्षेत्रीय अस्पताल में 24 घंटे मिलेगी टेस्ट करवाने की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पब्लिक हेल्थ लैब स्थापित होगी, एनएचएम की टीम ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कीं
विज्ञापन

आपातकालीन मरीजों को मिलेगी बड़ी सहूलियत
वर्तमान में अस्पताल में संचालित सरकारी लैब दोपहर एक बजे तक ही रहती है खुली
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में आधुनिक जिला पब्लिक हेल्थ लैब स्थापित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) की टीम ने हाल ही में अस्पताल का दौरा कर सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। शीघ्र ही लैब स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इस लैब में विभिन्न जांचें सरकार की ओर से निर्धारित दरों पर उपलब्ध होंगी, जिससे मरीजों को काफी राहत मिलेगी। खास बात यह है कि लैब का संचालन 24 घंटे किया जाएगा। क्षेत्रीय अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। वर्तमान में अस्पताल में संचालित सरकारी लैब दोपहर एक बजे तक ही खुली रहती है, जिसके कारण मरीजों को जांच के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं, क्रस्ना लैब में भी जांच कराने के बाद रिपोर्ट मिलने में समय लगता है। जिला पब्लिक हेल्थ लैब की स्थापना के बाद इन समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है। बताया गया कि आगामी दिनों में क्षेत्रीय अस्पताल में जिला पब्लिक हेल्थ लैब स्थापित करने का कार्य शुरू हो जाएगा। हाल ही में एनएचएम की टीम ने अस्पताल का निरीक्षण कर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की हैं। इस लैब के शुरू होने से लोगों को एक ही छत के नीचे विभिन्न प्रकार की जांचें सरकारी स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी। वर्तमान में सरकारी लैब में कुछ जरूरी टेस्ट नहीं हो पाते, जिन्हें जिला पब्लिक हेल्थ लैब के माध्यम से किया जाएगा। पूर्व में जगह की कमी के चलते इस योजना पर कार्य नहीं हो पाया था। अब गायनी वार्ड के मातृ-शिशु अस्पताल में शिफ्ट होने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने लैब स्थापना के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। लैब का संचालन चौबीस घंटे किया जाएगा, जिससे आपातकालीन मरीजों को भी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

कोट
जिला पब्लिक हेल्थ लैब को स्थापित करने के लिए टीम ने दौरा कर सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। अब जल्द ही लैब को स्थापित करने का काम शुरू कर दिया जाएगा। -डॉ. संजय मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें