फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सीएचसी धुसाड़ा में शुरू नहीं हो पाई 24 घंटे स्वास्थ्य सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रबंधन ने दोबारा उच्च अधिकारियों को भेजा प्रस्ताव
विज्ञापन

लंबे समय से चल रही है अस्पताल में 24 घंटे सेवाओं की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धुसाड़ा में मरीजों के लिए 24 घंटे स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने को लेकर ग्रामीणों ने मांग उठाई है। इस मामले को लेकर पंचायत की तरफ से भी एक प्रस्ताव पारित कर उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है। बीते काफी समय से अस्पताल में 24 घंटे स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने को लेकर मांग उठाई जा रही है लेकिन अभी तक इस मसले पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। चंडीगढ़-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ सटे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धुसाड़ा में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने को लेकर ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों से अस्पताल में 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं स्वास्थ्य सेवा शुरू करने को लेकर मांग उठाई है। क्षेत्र के साथ लगती करीब 12 से 15 पंचायतें इसी अस्पताल पर निर्भर हैं। ऐसे में रात के समय आपातकाल में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना का रुख करना पड़ता है। मरीज को कई बार रात के समय ऊना तक पहुंच पाना भी मुश्किल हो जाता है। दूसरी तरफ एनएच के साथ सटे होने के चलते इस सड़क मार्ग पर आए दिन सड़क हादसे भी होते हैं। ऐसे में घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ही ले जाना पड़ता है। अस्पताल से क्षेत्रीय अस्पताल की दूरी करीब 15 किलोमीटर है। इस पर ग्राम पंचायत की प्रधान नीरू बाला ने बताया कि धुसाड़ा अस्पताल में 24 घंटे स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए पंचायत ने प्रस्ताव पारित कर उच्च अधिकारियों को भेज दिया है। ग्रामीणों की यह मांग काफी समय से चली आ रही है। इस पर उच्च अधिकारियों ने जल्द ही इस मामले में उचित व्यवस्था करने का आश्वासन भी दिया है।
विज्ञापन


कोट्स
इस मामले पर पंचायत की तरफ से मांग उठाई गई है। स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों को भी सूचित कर दिया गया है। आगामी कार्रवाई उच्च अधिकारियों की तरफ से ही की जाएगी।
विज्ञापन

डाॅ. राजीव गर्ग, खंड स्वास्थ्य अधिकारी अंब
जल्द पूरी की जाएगी मांग : विधायक
चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने कहा कि यह मांग उनके ध्यान में है। इस मांग को जल्द से जल्द पूरा करने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें