फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: गगरेट में 2.25 ग्राम चिट्टा बरामद, स्कूटी सवार दो युवक काबू

Wed, 22 Apr 2026 06:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। गगरेट में पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान स्कूटी सवार दो युवकों से 2.25 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपियों की पहचान मंगलेश शर्मा निवासी अंदौरा और मोहित जसवाल निवासी अंब टिल्ला के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना गगरेट में तैनात एएसआई विपन कुमार अपनी टीम के साथ सोमवार शाम को गश्त पर थे। पुलिस टीम ने होशियारपुर रोड पर एक होटल के समीप नाका लगाकर वाहनों की जांच शुरू कर दी। नाकाबंदी के दौरान शाम करीब 7:35 बजे एक स्कूटी को रोककर जांच की गई, जिस पर दो युवक सवार थे। जांच के बाद स्कूटी की जांच की तो डिक्की से 2.25 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि दोनों आरोपियों को नोटिस देकर जांच में शामिल होने के लिए पाबंद किया गया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें