फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू का एक और मामला आया सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

दौलतपुर चौक (ऊना)। अंब उपमंडल के एक गांव में स्वाइन फ्लू का मामला सामने आया है। लगातार बढ़ते जा रहे स्वाइन फ्लू से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। विभाग ने लोगों को स्वाइन फ्लू से बचने के लिए दिशा-निर्र्देश भी जारी किए हैं।

जानकारी के अनुसार अंब उपमंडल क्षेत्र के एक गांव के एक बुजुर्ग को सांस की तकलीफ जब ज्यादा बढ़ गई, तो परिजन उन्हें पंजाब के एक अस्पताल में ले गए। यहां टेस्ट करवाने पर उनका स्वाइन फ्लू का मामला पॉजीटिव निकला। बुजुर्ग फिलहाल वहीं उपचाराधीन हैं। इससे पहले क्षेत्र की एक अन्य महिला जो पंजाब के मुकेरियां में शादी समारोह गई थी वापस लौटने पर उसे भी स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी। उसे दौलतपुर अस्पताल में लाया गया था। इस दौरान महिला को अवस्था संदिग्ध होने की वजह से क्षेत्रीय अस्पताल के लिए रेफर किया गया था। लेकिन उसके परिजन उसे चंडीगढ़ के एक मेडिकल कॉलेज ले गए। महिला का उपचार अभी चल रहा है। जबकि एक अन्य महिला को दौलतपुर चौक से रेफर किया गया था। उसकी पीजीआई में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुजुर्ग के परिजनों का स्वास्थ्य जांचा। इस दौरान उनको स्वाइन फ्लू से बचाने के लिए हिदायतें भी दी र्गइं। बीएमओ अंब डॉ. राजीव गर्ग ने बताया कि एक बुजुर्ग के स्वाइन फ्लू की वजह से पंजाब के एक अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने डॉक्टर्स की टीम भेज कर बुजुर्ग के आश्रितों/परिजनों का चेकअप करवाया है। उन्होंने कहा कि पीड़ित के परिजनों को स्वाइन फ्लू से बचने के उपाय बताए हैं, ताकि वो भी इसका शिकार न बनें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें