फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से नुकसान के आकलन को फील्ड में डटे अधिकारी

विज्ञापन
पंचायती राज तथा राजस्व विभाग के अधिकारी दिनभर फील्ड में डटे रहे। - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना। उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति के निर्देशों पर रविवार को उपमंडल ऊना की पंचायतों में ग्रामीण विकास और पंचायती राज तथा राजस्व विभाग के अधिकारी दिनभर फील्ड में डटे रहे। अधिकारियों और कर्मचारियों ने बरसात से हुए नुकसान का आकलन किया। इसकी रिपोर्ट जल्द तैयार की जाएगी। इससे प्रभावितों को नियमानुसार मुआवजा दिया जा सकेगा।

इस संबंध में तहसीलदार ऊना विजय राय तथा बीडीओ राजकुमार ने बताया कि रविवार को राजस्व, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभागों के पटवारी, पंचायत सचिव, एसईबीपीओ, पंचायत निरीक्षक स्थानीय पंचायतों के प्रधानों के साथ पंचायत स्तर पर हुए नुकसान का आकलन किया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ऊना विकास खंड की लगभग सभी पंचायतों तथा तहसील ऊना एवं उपतहसील मैहतपुर के साथ-साथ नगर परिषद ऊना, मैहतपुर बसदेहडा और संतोषगढ़ क्षेत्रों में हुए नुकसान का भी आकलन किया गया। उन्होंने बताया कि नुकसान का आकलन करने के बाद रिपोर्ट के आधार सभी प्रभावितों को नियमानुसार जल्द राहत दी जाएगी। इस बारे में उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति ने कहा कि अधिकारियों को वर्षा से प्रभावित क्षेत्रों का पंचायत स्तर पर पूरा आकलन करने तथा इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंनेे कहा कि ऊना उपमंडल में हुए नुकसान को लेकर अधिकारी और कर्मचारी पंचायत प्रधानों के साथ फील्ड में डटे रहे। उन्होंने कहा कि प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर एक सप्ताह के भीतर प्रभावितों को राहत दी जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें