ऊना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पंजावर में अंडर-14 छात्रों की चार दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन कई अहम मुकाबले हुए। शतरंज के फाइनल में राजकीय उच्च विद्यालय तनोह ने विजेता का खिताब हासिल किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक वद्यिालय रिपोह मिसरां चैस में उपविजेता रहा।
कबड्डी में हरोली जोन की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दुलैहड़ की टीम विजेता एवं टकारलां स्कूल की टीम उपविजेता रही। खो-खो में हरोली जोन की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रोड़ा की टीम विजेता व हरोली जोन के मिडल स्कूल ललड़ी की टीम उपविजेता रही। हैंडबाल में दुलैहड़ स्कूल विजेता व बसदेहड़ा स्कूल की टीम उपविजेता रहा।
वालीबाल के हुए मेजर मुकाबलों में गुरपलाह की टीम ने मवां सिधियां को हराया, जबकि वालीबाल में सरोह स्कूल ने पिपलु स्कूल को, रिपोह मिसरां स्कूल ने मवां सिधियां और गुरपलाह स्कूल ने सरोह को हराकर मैच अपने नाम किए। फुटबाल में पंडोगा की टीम ने भंजाल व पंजावर की टीम ने सलोह की टीम को हराया। समाचार लिखे जाने तक फुटबाल का सेमी फाइनल मुकाबला पंजावर व अवोयटा की टीम के बीच खेला जा रहा था।