फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंब में ग्रामीण डाक कर्मियों ने किया प्रदर्शन, नारेबाजी

विज्ञापन
India Post Payment Bank
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
देशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चल रहे ग्रामीण डाक कर्मियों ने सोमवार को अंब डाकघर परिसर में धरना प्रदर्शन किया। पोस्टल बोर्ड तथा केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सोमवार को ग्रामीण डाक कर्मियों की देशव्यापी हड़ताल सातवें दिन में दाखिल हुई लेकिन अभी तक हड़ताली डाक कर्मियों की मांगों पर केंद्र सरकार एवं पोस्टल बोर्ड ने कोई निर्णय नहीं लिया है। पोस्टल बोर्ड अब 45 दिन का समय मांग रहा है लेकिन केंद्रीय नेतृत्व का कहना है कि अब एक दिन का भी समय नहीं दिया जाएगा। जब तक कमलेशचंद्र कमेटी की रिपोर्ट को पूर्ण रूप से लागू नहीं किया जाता,हड़ताल जारी रहेगी।

केंद्र सरकार के प्रति रोष प्रकट करते हुए देश भर में 2.71 लाख ग्रामीण डाक कर्मचारी 22 मई से देशव्यापी हड़ताल कर रहे हैं। जीडीएस यूनियन के परिमंडलीय सचिव दाता राम चंदेल ने कहा देश भर में केंद्र सरकार ग्रामीण डाक कर्मियों से धक्केशाही कर रही है। 2006 से अब तक ग्रामीण डाक कर्मियों के वेतनमानों में कोई संशोधन नहीं किया है। जो एक सदस्यीय कमलेशचंद्र कमेटी सरकार ने गठित की थी, उसने महज 11 महीनों में अपनी रिर्पोट केंद्र सरकार को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमेटी की रिपोर्ट मौजूदा मोदी सरकार के सत्ताकाल में ही सौंपी गई लेकिन आज दिन तक इस रिपोर्ट को लागू नहीं किया जा रहा है। एक ओर पोस्टल विभाग ग्रामीण डाक कर्मियों को विभाग की रीढ़ मानता है, दूसरी ओर अपनी रीढ़ को कमजोर करने पर तुला है। सोमवार को परिमंडलीय सचिव दाता राम चंदेल, बलवीर सिंह, बलविंदर कुमार, रामकुमार, जरनैल सिंह, अमित कुमार, राजकुमार, रामपाल, विमला देवी, शशि शर्मा, मोहिंद्र सिंह, राम प्रकाश, जुगल किशोर, हरजीत सिंह, शिव कुमार, सुच्चा सिंह, बलदेव, सुनील दत्त, राकेश कुमार, प्रमोद सिंह समेत अनेक डाक कर्मियों ने अंब में जोरदार प्रदर्शन कर नारेबाजी की और केंद्र सरकार के प्रति कड़ा रोष जताया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें