फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक सुरक्षा पर व्यय होंगे 39 करोड़ : कंवर

विज्ञापन
virender kanwar
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
ग्रामीण विकास, पंचायतीराज, पशु तथा मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बिना किसी आय सीमा के वृद्धावस्था पेंशन प्राप्ति की आयु सीमा को 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष किया है। सरकार के इस निर्णय से पूरे प्रदेश में 1.30 लाख वरिष्ठ नागरिक लाभान्वित हुए हैं। इससे सरकार के खजाने पर लगभग 200 करोड़ का अतिरिक्त बोझ पड़ा है। उन्होंनेे कहा कि जिला में विस्थापित कुष्ठ रोगियों को आगामी जुलाई माह तक इन्हें आशियाना मुहैया करवा दिया जाएगा। वीरेंद्र कंवर सोमवार को बचत भवन ऊना में जिला कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि सरकार ने लोगों की समस्याओं के त्वरित निपटारे के लिए जन मंच कार्यक्रम शुरू किया है। इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं तथा हर माह कार्यक्रम प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में प्रत्येक जिला के एक दूरदराज गांव में होगा। उन्होंने अधिकारियों को जन मंच कार्यक्रम के दौरान छूटे हुए पात्र लोगों की सामाजिक सुरक्षा पेंशन के मामलों का निपटारा करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वर्तमान में जिला ऊना में 28 हजार 736 पात्र लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ दिया जा रहा है। उन्होने बैठक में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लंबित 709 मामलों को भी स्वीकृति प्रदान की। इस बैठक में विधायक चिंतपूर्णी बलवीर चौधरी, विधायक ऊना सतपाल रायजादा, जिला परिषद अध्यक्षा सोमा देवी भरवाल, उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति, एसडीएम विनय मोदी, संजीव कुमार, गौरव चौधरी, सुनील वर्मा, जिला कल्याण अधिकारी सुरेश शर्मा, तहसील कल्याण अधिकारी कुलदीप दयाल, नगर परिषद ऊना के अध्यक्ष बाबा अमरजोत सिंह बेदी मौजूद थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें