फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुठेड़ा स्कूल में वार्षिक समारोह की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कुठेड़ा जसवाला में वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में बतौर मुख्यातिथि सेवानिवृत्त कैप्टन जसवंत सिंह ने शिरकत की। इस अवसर पर मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य राजेंद्र पाल ने स्कूल की वार्षिक गतिविधियों की रिपोर्ट को सभी के समक्ष रखा। मुख्यातिथि ने कहा कि छात्र जीवन किसी भी नागरिक के जीवन में एक अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि स्कूली जीवन में शिक्षा के साथ-साथ खेलों का भी एक अलग महत्व होता है। खेल के मैदान में युवाओ का शारीरिक और मानसिक विकास समान रूप से होता है।

प्रधानाचार्य राजिंद्र पाल ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। विद्यार्थियों ने स्वागत गीत वंदेमातरम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने स्कूल शिक्षा बोर्ड की मेरिट लिस्ट में स्थान पाने पर छात्रा नीलम, रीतू, विशाखा को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर विजय कुमार, संजीव कुमार, अवतार कृष्ण, सूरज, आशा रानी, जितेंद्र, रजनी बाला, सुषमा शर्मा, नेहा, टेक सिंह, नरिंद्र शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें