किड्जी में मनाया वर्ल्ड हेलो डे
- फोटो : अमर उजाला
ऊना। किड्जी प्री स्कूल ऊना में वर्ल्ड हेलो डे मनाया गया। इसमें यूरोकिड्स और बचपन स्कूल के बच्चों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विद्यार्थियों ने हर्डल रेस, बाल रेस सहित अन्य स्पर्धाओं में भाग लिया। यूरो किड्स और बचपन स्कूल के बच्चों को हेलो एवरीवन के वेज बांधे गए।
उन्हें उपहार भी भेंट किए। प्रधानाचार्य रेणुका चौधरी ने कहा कि समय-समय पर ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर एमडी सुनील चौधरी, प्रधानाचार्य रेणुका, ममता लट्ठ, दीपिका, रुचि, शैली, मीना सहित अन्य उपस्थित रहे। --