अमर उजाला ब्यूरो
नंगल।
महिला मंडल तालमेल कमेटी की ओर से बीबीएमबी के फील्ड कर्मियों और दैनिक वेतन भोगी कर्मियों की मांगों को लेकर सोमवार को धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने बीबीएमबी के मुख्य अभियंता के कार्यालय के समक्ष प्रबंधन वर्ग के खिलाफ नारेबाजी की।
इस अवसर पर महिला मंडल तालमेल कमेटी की अध्यक्ष आशा जोशी ने कहा कि लंबे समय से कर्मियों की मांगों को अनदेखा किया जा रहा है, जिसे सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बीबीएमबी कार्यालयों में इन कर्मियों के लटके मामलों को तुरंत हल करने और 2012 में रेग्युलर होने से रह गए 500 कर्मियों को एक-एक वर्ष का छूट देर रेग्युुलर करने की मांग की। उन्होंने प्रबंधन को चेतावनी दी कि यदि इनकी मंागों को पूरा न किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
इसकी जिम्मेदारी प्रबंधन वर्ग की होगी।
इस अवसर पर सुरिंद्र कौर, कांता देवी, बिमलजीत कौर, ममता, सोमा, शकुंतला, राधा रानी, शशि बाला, स्वर्ण कौर, रचना, रमा कुमारी, राम प्यारी, मंजू देवी, कमला, बबली और डेलीवेज यूनियन के अध्यक्ष हरख राम, जय प्रकाश, हमेराज, राजवीर, दया शंकर, गुरचरण, अपदेश, कमलेश कुमार, दर्शन सिंह, कर्ण सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।