फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला में डेंगू के लक्षण, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। शहर की एक महिला में डेंगू के लक्षण पाए गए हैं। पीड़िता को उपचार के लिए ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पीड़िता के रक्त के नमूने भी लिए गए हैं। इनमें प्राथमिक जांच में डेंगू के लक्षण होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ऊना निवासी एक महिला को कुछ दिन पहले तेज बुखार होने की शिकायत हुई। परिजनों ने उसे स्थानीय स्तर पर उपचार दिलवाया लेकिन कोई फर्क नही पड़ा। जिस पर पीड़ित को ऊना अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे डेंगू संबंधी रक्त जांच करवाने की सलाह दी।

मरीज का जब डेंगू का टेस्ट करवाया गया तो उसमें प्राथमिक जांच में डेंगू के लक्षण पाए गए हैं। चिकित्सकों ने महिला के रक्त के सैंपल को लैब में भेजा है। इसकी रिपोर्ट आने पर डेंगू की पुष्टी हो पाएगी। फिलहाल महिला का उपचार अस्पताल में चिकित्सीय देखरेख में जारी है। सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने कहा कि पीड़ित महिला को अस्पताल में उपचार दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें