नंगल। भाखड़ा बांध के 54 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बीबीएमबी मैनेजमेंट ने भाखड़ा बांध में कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में भाखड़ा डैम के पास बने शहीद समारक पर भाखड़ा बांध के निर्माण के दौरान शहीद हुए 300 के करीब अधिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर भाखड़ा बांध के निर्माण के दौरान मजदूरों को ले जाने वाली ट्रेन के इंजन को भी फूल मालाओं से सजाया गया। गौरतलब है कि देश के प्रथम प्रधान पंडित जवाहर लाल नेहरू ने आज के ही दिन भाखड़ा बांध राष्ट्र को समर्पित किया था।