ऊना। नालागढ़ में आयोजित इंटर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में ऊना कॉलेज की टीम लगातार पांचवीं बार चैंपियन बनी। शनिवार को कॉलेज पहुंचने पर प्राचार्य डा. त्रिलोक चंद की अगुवाई में क्रिकेट टीम का स्वागत किया गया। कोच महेश सिंह ठाकुर ने बताया कि इंटर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बनीखेत और ऊना कॉलेज में हुआ। टॉस जीतकर बनीखेत की टीम 113 रनों पर ऑलआउट हो गई।
लक्ष्य का पीछे करने उतरी ऊना कॉलेज की टीम ने 3 विकेट खोकर 114 रन बनाए। प्रतियोगिता में पूर्व राज ने सर्वाधिक 250 रन और गेंदबाज राघव वालिया ने 15 विकेट हासिल किए। टीम में पूर्व राज, गौरव, पृथ्वी, राघव वालिया, शिशुपाल, शुभम, नवी, विनय, करण, रमन, अमन, मुनीष, रोहित, हनी व अमनिंद्र सिंह शामिल रहे। इस अवसर पर प्रो. नंद लाल, कोच संजीव पुरी, सुमित व गौरव उपस्थित रहे।