फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर भड़के बीएसएनएल कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। ऑल इंडिया यूनियन एंड एसोसिएशन ऑफ बीएसएनएल ने मांगों को लेकर लगातार दूसरे दिन हड़ताल जारी रखी। सोमवार को बीएसएनएल एक्सचेंज ऊना के बाहर यूनियन के शाखा सचिव योग दत्त शर्मा की अगुवाई में अधिकारी और कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया।

कर्मचारियों ने मांगों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शाखा सचिव योग दत्त शर्मा ने कहा कि सरकार सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी की समस्याओं को सुलझाने के लिए ईमानदारी से प्रयास नहीं कर रही है। वह निजी क्षेत्र की प्रतिद्वंद्वी कंपनी को फायदा पहुंचाना चाहती है। कर्मचारियों की मांग है कि कंपनी को 4जी सेवाओं के लिए स्पेक्ट्रम का आवंटन किया जाए। बीएसएनएल के लिए भूमि प्रबंधन नीति को मंजूरी दी जाए, वेतन संशोधन समिति का क्रियान्वयन और पेंशन अंशदान का समायोजन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य मांग में 15 प्रतिशत फिटमेंट के साथ वेतन संशोधन की है। वह बीएसएनएल की वित्तीय स्थिति के बारे में समझते हैं और दूरसंचार विभाग से कहा कि हम 15 प्रतिशत के बजाय पांच प्रतिशत फिटमेंट को भी स्वीकार करेंगे। सरकार के इस रवैये ने कर्मचारियों को हड़ताल करने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर यूनियन के जिला उपसचिव राम सिंह, एनएफटीएफ शाखा उपसचिव सुनील कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें