फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाणा कॉलेज में गेस्ट फैकल्टी का पद अधिसूचित

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

ऊना। बंगाणा कॉलेज में हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूट सोसायटी की ओर से गेस्ट फैकल्टी (आईटी) का एक पद अधिसूचित किया गया है। इसके लिए साक्षात्कार 23 अगस्त को सुबह 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय में लिया जाएगा।

विज्ञापन


जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने बताया कि इस पद के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 35 वर्ष और शैक्षणिक योग्यता एमसीए (मास्टर इन कंप्यूटर एप्लिकेशन) निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थी को 200 रुपये प्रति लेक्चर तथा प्रतिमाह 6500 रुपये वेतन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस पद के लिए योग्य तथा इच्छुक आवेदक रोजगार कार्यालय में पंजीकरण, जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड नंबर, हिमाचली प्रमाण-पत्र, शैक्षणिक योग्यताओं के मूल प्रमाण-पत्रों एवं उनकी छाया प्रतियों के साथ साक्षात्कार के लिए आ सकते हैं। साक्षात्कार में भाग लेने के लिए उम्मीदवार को किसी प्रकार का यात्रा व दैनिक भत्ता नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें