ऊना। रक्षा बंधन को लेकर बाजार में राखी ो सजने लगे हैं। बाजार में डोरेमोन, छोटा भीम और आर्कषक डिजाइनों की राखियां खूब धमाल मचा रही हैं। कॉस्मेटिक्स और राखी की दुकानों पर खूब भीड़ उमड़ रही है।
इस बार बाजार में राखी पर रेशम के धागे और कुंदन के नगों से बनी राखियों ने बहनों का दिल जीत लिया है। सोने में लगने वाला कुंदन का नग अब कांच की चूड़ी में लगकर बाजार में धूम मचा रहा है। जिला में राखी का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में रौनक छा गई है। दुकानदार दुकानों में महिला ग्राहकों को उनकी पसंद की राखियां दिखाने में व्यस्त हैं। कास्मेटिक्स की दुकानों में दुकानदारों द्वारा बेहतर तरीके से राखियां सजाई हैं। बाजार में दुकानदार ग्राहकों को लुभाने के लिए विशेष छूट दे रहे हैं।
दुकानों में राखियां 10 से लेकर 400 रुपये के हिसाब से बिक रही हैं। कुंदन के नगों की राखियां 150 रुपये से 350 रुपये तक, रेशम के धागे की 50 रुपये से लेकर 200 रुपये तक बाजार में बिक रही है। वहीं डोरेमोन, छोटा भीम डिजाइन की राखी 50 से लेकर 100 रुपये, नगों के आकर्षक डिजाइन से बनाई गई राखी 400 रुपये के हिसाब बाजारों में बिक रही है।