फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमों को ठेंगा दिखा, बाजार में शिफ्ट किया ठेका

विज्ञापन
विज्ञापन
नियमों को ठेंगा दिखा बाजार में शिफ्ट किया ठेका
विज्ञापन

दूसरे शराब ठेकेदार ने जताया एतराज, आबकारी विभाग से की शिकायत
ट्रक यूनियन ने विरोध में लिखी चिट्ठी, सियासी दखल के लगाए आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
मैहतपुर (ऊना)।
स्थानीय मुख्य बाजार में ट्रक यूनियन के सामने शराब की दुकान खोलने को लेकर ट्रक यूनियन सहित बाजार में दूसरे ठेकेदारों ने भी कड़ा एतराज जताया है। ठेकेदार ओंकार सिंह ने सहायक आयुक्त आबकारी एवं कराधान ऊना को एक लिखित शिकायत देकर प्रवेशद्वार पर खुली शराब की दुकान को सियासी दखल के चलते बीच बाजार में ट्रक यूनियन के सामने तबदील करने को लेकर कड़ा एतराज जताया है। शिकायत में ठेकेदार ओंकार सिंह ने कहा है कि उनकी शराब की दुकान का लाइसेंस फीस 90 लाख 98 हजार 485 है। दूसरी शराब की दुकान को सीमा से ट्रक यूनियन के समक्ष तबदील किया है, उसकी लाइसेंस फीस महज 31 लाख 40 हजार 46 रुपये है। ओंकार सिंह ने शिकायत में कहा है कि उक्त दुकान को किन नियमों के तहत बार्डर से बाजार में शिफ्ट किया गया जबकि यह बार्डर के लिए ही अलॉट हुई है। दूसरे ट्रक यूनियन ने भी इस शराब की दुकान को बाजार में शिफ्ट करने पर विरोध जताते हुए विभाग को लिखा है कि ट्रक यूनियन में विश्वकर्मा का मंदिर है जिसके सामने शराब ठेका खोल दिया है। सूत्रों के अनुसार, विभाग के एक आला अफसर ने सियासी दबाव के चलते बिना किसी कायदे के उक्त शराब ठेके को बाजार में तबदील कर दिया। यह जांच का विषय है। कायदे से शराब की दुकान को ठेकेदार या सियासी दबाव से कहीं पर भी शिफ्ट नहीं किया जा सकता। ठेकेदार ओंकार सिंह की मानें तो मुख्य बाजार में शराब की दुकान को तबदील करना है तो उनकी दुकान की लाइसेंस फीस को भी उसी दुकान के फीस के बराबर करना चाहिए।
विज्ञापन

पुराने स्थान पर शिफ्ट हो ठेका : मेनन
ट्रक यूनियन के प्रधान अविनाश मेनन ने कहा कि ट्रक यूनियन के सामने शराब की दुकान खोलकर विभाग ने बाबा विश्वकर्मा का भी अपमान किया है। लिहाजा, यूनियन की मांग है कि शराब की दुकान को जल्द से जल्द पुराने स्थान पर शिफ्ट किया जाए।
विज्ञापन

मामले की होगी जांच : राकेश
सहायक आयुक्त आबकारी एवं कराधार ऊना राकेश भारतीया ने कहा कि बार्डर से शराब की दुकान किन नियमों के तहत हुई है, वह इसकी पड़ताल करवाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें