फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पपिंद्र बने अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष

विज्ञापन
- फोटो : file photo
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ब्लॉक ऊना का चुनाव किसान भवन देहलां में चुनाव अधिकारी महेंद्र सिंह राणा, सहायक चुनाव अधिकारी राजेंद्र कुमार और भारत भूषण की अध्यक्षता में हुआ। इसमें सर्वसम्मति से पपिंद्र कुमार को कर्मचारी महासंघ ब्लॉक ऊना का अध्यक्ष चुना गया। वहीं अमनदीप ऐरी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बलवीर सिंह को महासचिव बनाया गया। उपाध्यक्ष के पद पर सुनील कुमार, दिलजीत सिंह, जरनैल सिंह, बनारसी दास, सरसजीत कौर, गुरजिंद्र कौर, रघुवीर कौर, अरुण कुमार, मोहन लाल, जतिंद्र पाल, सोढ़ी राम और राज कुमार को नियुक्त किया गया।
विज्ञापन


अमनदीप एवं रणधीर सिंह को संयुक्त सचिव बनाया गया। इसके अलावा बलदेव चंद, जुगल किशोर, शादी लाल, विरेंद्र कुमार, विजय कुमार, कृष्ण कुमार, हरगोबिंद सिंह, शाम कुमार, रविंद्र कुमार एवं सतीश चंद्र को संयुक्त रूप से जिला प्रतिनिधि चुना गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष पपिंद्र कुमार ने सदन में उपस्थित अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ब्लॉक ऊना का नई कार्यकारिणी के सदस्यों व कर्मचारियों को विश्वास दिलाया कि उनकी समस्याओं का निवारण के भरसक प्रयास करेंगे। नवनिर्वाचित महासचिव बलवीर सिंह ने सदन में उपस्थित सभी सदस्यों का बैठक में भाग लेने पर आभार जताया। इस मौके पर जिला पर्यवेक्षक अध्यक्ष भूपिंद्र सिंह, चेयरमैन रजनीश शर्मा, महासचिव रमेश ठाकुर, वित्त सचिव तारा सिंह उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें