जोल (ऊना)।
उप तहसील जोल की तलमेहड़ा खरयालता पंचायत के बुजुर्ग शंकर दास का पेंशन का इंतजार खत्म हो गया है । जिला कल्याण विभाग ने पात्र को 11 महीने की पेंशन राशि दी है। अमर उजाला में समाचार प्रकाशित होने के बाद सामाजिक कल्याण विभाग ने यह कदम उठाया है। शंकर दास (82) निवासी लालशाह को 11 महीने से सामाजिक सुरक्षा पेंशन नहीं मिल रही थी। अमर उजाला ने बुजुर्ग की इस समस्या को प्रमुखता से उठाया।
इसके बाद विभाग हरकत में आया और बुजुर्ग को 6 महीने पेंशन की अदायगी की। विभाग ने उसे पहली किस्त 7500 रुपए प्रदान कर दी गई है। इस समस्या को प्रमुखता से उठाने पर शंकर दास ने अमर उजाला टीम का आभार व्यक्त किया जबकि सहयोग करने पर चिंतपूर्णी क्षेत्र के विधायक बलवीर चौधरी, चिंतपूर्णी मंडल अध्यक्ष शाम मिन्हास ,जिला परिषद सदस्य राजकुमार ,बीडीसी सदस्य अशोक शर्मा, उप प्रधान जीवन सिंह, पूर्व प्रधान सुखदेव शर्मा, मीडिया प्रभारी मनोज डोगरा तथा जिला ऊना के कल्याण अधिकारी सुरेश शर्मा का भी आभार व्यक्त किया है।