ऊना।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 24, 25 मार्च को ऊना के दो दिवसीय प्रवास पर आ रहे हैं। इस दौरान ऊना, हरोली और गगरेट विधानसभा क्षेत्रों में करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। एपीआरओ राजेश जसवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री 24 मार्च को प्रात: 8:20 बजे पुलिस लाइन झलेड़ा में हेलिकॉप्टर से पहुंचने के बाद सुबह 8:50 बजे देहलां में देहलां से दयाला मोहल्ला संपर्क मार्ग के सुदृढ़ीकरण व सुधारीकरण कार्य का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद प्रात: 9:15 बजे प्रथम भारतीय बटालियन बनगढ़ में शस्त्रागार और स्टोर भवन, टाइप-2 क्वार्टर और बैरक का शिलान्यास करेंगे।
मुख्यमंत्री प्रात: 9:50 बजे जखेड़ा में पहुंचकर आरटीओ बैरियर से जखेड़ा गामेशाह बाया आबादी अरोही सड़क के मजबूतीकरण कार्य का शिलान्यास करेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री प्रात: 10:50 बजे फतेहवाल में तीन पुलों का उद्घाटन करने के बाद प्रात: 10:55 बजे जिला जेल बनगढ़ में टाइप-2 व 3 रिहायशी आवासों व वार्डर बैरक का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रात: 11:20 बजे सब्जी मंडी बसदेहड़ा में जनसभा को संबोधित करेंगे। रायपुर सहोडां में दोपहर का भोजन करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1:05 बजे छतरपुर ढ़ाडा में 33 केवी विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण करने के बाद डेढ़ बजे बहडाला में राज्य स्तरीय विश्व तपेदिक दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। मुख्यमंत्री क्षय रोग निवारण योजना का शुभारंभ करेंगे।
उन्होंने बताया कि जयराम ठाकुर सांय 2:45 बजे पेखुबेला में जलग्रां-पेखुबेला-खुही-भडोलियां सड़क पर बनने वाले पुल की आधारशिला रखेंगे। मुख्यमंत्री पुलिस लाइन झलेड़ा से सांय साढ़े चार बजे हेलिकॉप्टर से गुरुकूल कुरुक्षेत्र हरियाणा के लिए रवाना हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री 25 मार्च को प्रात: 11:15 बजे पुलिस लाइन झलेड़ा में हेलिकॉप्टर से पहुंचने के बाद प्रात: 11:25 बजे नगर परिषद पार्क ऊना में स्मारक राष्ट्रीय ध्वज को उद्घाटन करेंगे। इसके बाद प्रात: 11:50 बजे चताड़ा में बहडाला-चताड़ा-पीरनिगाह सड़क में बने पुल का उद्घाटन करेंगे के बाद पंडोगा में ऊना-होशियारपुर सड़क पर पंडोगा में बने पुल का लोकार्पण करने के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे।
मुख्यमंत्री सांय 2:45 बजे ओयल गांव भंजाल, दियोली, बढ़ेडा-राजपूतां, नकडोह, ओयल तीन, चार, शिवबाड़ी दो व तीन के लिए उठाऊ सिंचाई योजना का शिलान्यास के बाद सांय 3:10 बजे डॉ. बीआर अंबेदकर राजकीय बहुतकनीकी संस्थान अंबोटा में 50 बिस्तरों वाले लड़कियों के छात्रावास का उद्घाटन, सांय 4:10 बजे मुबारिकपुर में मुबारिकपुर-मरवाड़ी सड़क के सुदृढ़ीकरण और सुधारीकरण कार्य का शिलान्यास, 4:35 बजे कुनेरन में पंचायत कुनेरन और पंचायत भद्रकाली, फतेहपुर, ज्वाल, मावा कोल्हां, गोंदपुर बनेहड़ा अपर और लोअर के छूटे क्षेत्रों के लिए पेयजल योजना का शिलान्यास करेंगे। सांय पांच बजे दौलतपुर चौक में जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री का रात्रि विश्राम सर्किट हाउस ऊना में होगा। 26 मार्च को प्रात: 8:25 बजे पुलिस लाइन झलेड़ा से हेलिकॉप्टर से शिमला के लिए रवाना हो जाएंगे।