फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर उड़ाए हजारों

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
जिला के समीपवर्ती रामपुर और अंबेहड़ा धीरज गांव में अज्ञात शातिरों ने दो लोगों के एटीएम कार्ड बदलकर उनके खाते से हजारों रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामलों की जांच शुरू कर दी है। वारदात में दोनों के लगभग 62 हजार की नकदी का नुकसान हुआ है। पहला मामला जिला मुख्यालय के समीपवर्ती गांव रामपुर का है जहां स्थानीय निवासी सोनिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शनिवार को ऊना में सेंट्रल बैंक के एटीएम से नकदी निकलवाने गई। यहां मशीन में पहले ही एक व्यक्ति मौजूद था।

उसने अपना कार्ड मशीन में निकलवाने के लिए डाला लेकिन इतने में साथ खड़े व्यक्ति ने कहा कि मशीन खराब है और वह अपना कार्ड निकालकर वहां से आ गई। उसने जल्दबाजी में प्रोसेसिंग को कैंसल नहीं किया। इसके पांच मिनट के बाद उसके मोबाइल पर संदेश आया कि उसके खाते से 30 हजार की नकदी निकाली जा चुकी है। इसे देख उसके होश फाख्ता हो गए। पीड़िता ने तुरंत अपना एटीएम कार्ड ब्लॉक करवाया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। मामले को लेकर पुलिस को भी शिकायत दी गई। पुलिस ने मामले में एटीएम के सीसीटीवी भी खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे मामले में अंबेहड़ा धीरज निवासी गुरबख्श ठगी का शिकार हुआ है। शिकायत में पीड़ित ने बताया कि वह ऊना में अपने निजी कार्य से आया था। इसी दौरान वह एटीएम मशीन में रुपये निकलवाने गया लेकिन मशीन से राशि नहीं निकली। इसी दौरान वहां खड़े दो युवकों ने उनकी मदद करने के बहाने एटीएम कार्ड लिया और पैसे न निकलने की बात का हवाला देते हुए एटीएम कार्ड वापस कर दिया। इसके थोड़ी देर बाद उसके मोबाइल पर संदेश आया कि आपके खाते से 32 हजार रुपये की नकदी निकाली जा चुकी है। तब उसे ठगी का अहसास हुआ।

एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि पुलिस मामलों की जांच कर रही है। इस मामले को लेकर एटीएम के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें